दिल्ली NCR

‘नहीं चाहिए ये पैसा, बंद करो टोल’, दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण पर एमसीडी को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार

प्रदूषण

दिल्ली एनसीआर में बढ़ती प्रदूषण की समस्या को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अहम सुझाव दिया है. कोर्ट ने कहा है कि अगले साल एक अक्टूबर से 31 जनवरी तक एमसीडी टोल न रखने का प्रयास करे क्योंकि टोल के दौरान लगने वाला जाम प्रदूषण की बड़ी वजह है.

कोर्ट ने एमसीडी से कहा है कि वह टोल बूथ शिफ्ट करे और एक हफ्ते में इस पर विचार करके फैसला करे. कोर्ट ने नेशनल हाईवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया से भी कहा है कि विकल्प के तौर पर वह टोल वसूल कर MCD को हिस्सा देने पर विचार करे. कोर्ट ने इस दौरान एमसीडी को फटकार लगाई और कहा कि कल को पैसों के लिए आप कनॉट प्लेस में भी पैसा वसूलना शुरू कर देंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!