टॉप न्यूज़

हरियाणा में अब 22 नहीं 23 जिले, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया ऐलान, राज्य को मिला ये नया जिला

Hansi News: हरियाणा राज्य में अब 22 नहीं 23 जिले होंगे. यह ऐलान मुख्यमंत्री नायब सिंब सैनी ने किया है. हांसी विकास रैली के दौरान सीएम ने यह ऐलान किया.

हरियाणा राज्य में अब 22 नहीं 23 जिलें होंगे. मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 23वें जिले का ऐलान हांसी में किया. एक कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा कि आज मैं हांसी को हरियाणा का 23वां जिला बनाने की घोषणा करता हूं.

सीएम के बयान के बाद जल्दी ही हांसी को जिला बनाने की अधिसूचना जारी की जाएगी. नया जिला बनने के बाद हिसार जिले में दो तहसली हिसार और बरवाला होंगे जबकि हांसी जिले में हांसी और नारनौंद तहसील होंगे.

हांसी विकास रैली में सीएम सैनी ने यह ऐलान किया. सीएम ने कहा कि मैं आज हांसी को हरियाणा का 23वां जिला बनाने की घोषणा करता हूं. सीएम के इस ऐलान के बाद ही सभा में मौजूद लोगों ने इसका खुले दिल से स्वागत किया है.

बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बने नितिन नबीन, केंद्रीय मनोहर लाल खट्टर ने दी बधाई, जानें क्या कहा?

हांसी में पहले से है पुलिस अधीक्षक का दफ्तर

बता दें हांसी को लेकर लंबे समय से मांग हो रही थी कि इसको जिला घोषित किया जाए. दरअसल, हांसी में पुलिस अधीक्षक का दफ्तर पहले से ही है. अब जिले की घोषणा के साथ ही यहां जिला मुख्यालय और जिलाधिकारी का भी दफ्तर होगा.

बताया गया कि भिवानी जिलान्तर्गत बवानी खेड़ा के कुछ गांव भी हांसी में शामिल किए जाएंगे. ये गांव एक ओर जहां बिवानी जिला मुख्यालय से 30-40 किलोमीटर की दूरी पर हैं तो वहीं हांसी के जिला बनने से इन ग्रामीण क्षेत्रों की दूरी जिला कलेक्ट्रेट से सिर्फ 15-17 किलोमीटर रह जाएगी.

2016 में रखा गया था प्रस्ताव

हांसी पुलिस की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार बता दें हांसी हरियाणा राज्य के हिसार जिले में एक नगर परिषद और विधानसभा क्षेत्र है. यह हिसार से 26 किलोमीटर दूरी पर स्थित है. हांसी में पुरातात्विक महत्व की कई महत्वपूर्ण इमारतें हैं.

वर्ष 2016 में, हरियाणा सरकार ने हिसार जिले से नया हांसी जिला बनाने का प्रस्ताव रखा और 19 अप्रैल .2017 को पुलिस जिला हांसी अस्तित्व में आया था.

हांसी में कई मशहूर ऐतिहासिक जगहें हैं इसमें बरसी गेट, काली देवी मंदिर, जैन और बौद्ध विरासत, पृथ्वीराज चौहान का किला, चार कुतुब शामिल है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!